Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पार्थिव शरीर को बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि, जलती चिता को देखते रहे अखिलेश

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर यादव परिवार के सभी सदस्य व शुभचिंतक मौजूद रहे। लखनऊ के पिपराघाट पर साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को उनके बेटे प्रतीक यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहे और क्रियाकर्म में भाग लिया।

SV News

साधना गुप्ता (62) का शनिवार सुबह निधन हो गया था। वह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ब्लड प्रेशर, सूगर केसाथ ही फेफड़े में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें सप्ताहभर पहले गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

SV News
चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन शनिवार सुबह संक्रमण बढ़ने की वजह से उनका निधन हो गया। मां के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम करते प्रतीक यादव। इसके बाद उन्होंने मुखाग्नि दे दी। अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव और कई अन्य लोग मौजूद रहे। अपनी मां की जलती चिता को पुत्र प्रतीक यादव निहारते रहे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बेहद भावुक नजर आए। वह साधना से 1980 में मिले थे। 2003 में उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad