Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 10 अगस्त 2022 : आज कुछ राशियों के भाग्य में आयेंगी ढेरों खुशियां, भगवान गणेश का रहेगा खास आशीर्वाद

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 10 अगस्त 2022 दिन बुधवार है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नही है। आज पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। परिवार को पूरा साथ मिलेगा। आज मेहनत से पीछे नहीं हटना होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकते हैं। कामकाज और अच्छा हो इसके लिए मजबूत प्लानिंग करनी पड़ेगी। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
जिन बातों के कारण आपको मानसिक तकलीफ से गुजारना पड़ रहा था, उसका असर जीवन से कम होता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। पुराने दोस्तों के साथ हुई मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना लें और दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें। वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपका जीवन खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
अपने कामों को पूरी निष्ठा से करें। बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज कई मित्र बन सकते है जो लाइफ में चल रही परेशानी को दूर कर सकते है। धार्मिक चीजों की तरफ मन आकर्षित होगा।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आपका व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में उचित समन्वय बना कर रखना सभी को तनाव मुक्त रखेगा। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। आपके सकारात्मक कार्य को देखकर लोगों की ओर से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल है, खासकर यदि आप मेडिकल या कानून के छात्र हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने से पहले थोड़ी देर इंतजार करना पड़ सकता है, जिसे आप वास्तव में पसंद करते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। अदालती विवाद पक्ष में आ सकता है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आप पर बढ़ रही आर्थिक जिम्मेदारी के कारण करियर में मनचाहा बदलाव ला पाना फिलहाल आपको मुश्किल लगेगा। कोई काम जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से खराब हो सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। धन से संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलेगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपको धन के क्षेत्र में बहुत अधिक लाभ होगा। धन से परिपूर्ण हो जाएंगे। आप अपनी वर्तमान स्थिति से थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज आपका पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कामकाज व व्यापार पर प्रेम संबंधों का प्रभाव ना पड़ने दें। खुद के लिए लक्ष्य तय करते समय अपने विचार और अपनी क्षमता को ध्यान में रखकर काम करें। लकड़ी के कारोबारी बड़ा ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए, उनका उपयोग करना होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त होकर आगे बढ़ेंगे। और सफलता भी हासिल होगी। कोई धार्मिक अनुष्ठान आदि भी संपन्न हो सकता है। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। समय कम है, ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं सफलता मिलेगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।  स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad