मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
विकास खंड मेजा अंतर्गत ग्राम पंचायत मेडरा प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।प्रधान रामधारी बिंद ने सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रधान द्वारा सम्मान नही दिया जा रहा था।उन्होंने कहा कि यह सिलसिला अगले प्रत्येक राष्ट्र पर्व पर जारी रहेगा।श्री बिंद ने कहा कि उनके समय में एक वर्ष में विकास का काम जितना हुआ उतना कुल मिलाकर भी अब तक गांव में विकास नहीं हुआ है।उन्होंने कहा ग्राम मेंडरा में विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी।उन्होंने यह भी कहा कि गांव की एक भी चकमार्ग खाली नही रहेगी।सभी चकमार्ग को मनरेगा के तहत मिट्टी का कार्य पूर्ण किया जाएगा।इसके अलावा उन्होंने अब तक किए विकास कार्यों को ग्राम पंचायत के लोगों को गिनाया।चाहे मिट्टी का कार्य हो या नाली और इंटर लेकिन सभी कार्य पूरी ईमानदारी के साथ किया गया है।यही कारण है कि आज गांव में किए गए धरातल पर दिखाई दे रहा है।इससे पूर्व प्रधान ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम का संचालन ग्राम रोजगार सेवक ब्रह्मानंद सिंह ने किया।इस मौके पर पंचायत सहायक प्रतिभा गुप्ता, सदस्य रामचंद्र तिवारी,श्रीकांत पाण्डेय,मोहनलाल बिंद,रामपति बिंद,उमादेवी यादव, पुष्पा रानी,सुशीला देवी,शोभनाथ यादव,श्रीमती रमापति,राममिलन गुप्ता,सुनीता देवी और धर्मराज पाल मौजूद रहे।