Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

तिरंगा रैलियों में डीजे बजाने को लेकर युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के यमुनापार इलाके के घूरपुर मे तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद मे युवक को गोली मार दी। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अराजक तत्व शांत नहीं रहे। सोमवार को जब हर तरफ तिरंगा रैलियां निकालकर लोग आजादी दिवस के उल्लास में डूबे थे तभी घूरपुर के भगवा गांव में एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि डीजे बजाने के विवाद में मनोज कुमार को गोली मार दी गई। जख्मी मनोज को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने गोली मारने के आरोपित नीरज कुमार को पकड़ा और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बारे में बताया गया कि भगवा गांव निवासी मनोज डीजे संचालक है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव में तिरंगा रैली निकालने के दौरान डीजे बजाने को लेकर एक शख्स से उसका कुछ विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर कुछ लोगों ने उकसाया तो नीरज नामक लड़के ने मनोज पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही मनोज जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर वहां से भाग निकला। घटना से भगवा गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिली तो कुछ ही देर में घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की मदद से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि डीजे बजाने के विवाद में घटना हुई है। अभियुक्त नीरज को पकड़ लिया गया है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad