प्रयागराज (राजेश सिंह)। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यमानुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद प्रयागराज इकाई का निर्वाचन मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवशंकर सिंह के निर्देशन में सिविल लाइंस स्थित विराज विवाह घर (गोमती गार्डन) में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से पूर्व सुरेश प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया। तत्पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिव शंकर सिंह ने संगठन के कुल 11 पदों पर नामांकन पत्र आमंत्रित किया। जिसमें सभी पदों पर एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुए। इस प्रकार जिलाध्यक्ष पद पर सुरेश प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमशः सत्येंद्र कुमार सिंह व ओ पी सिंह, महामंत्री पद पर अजय सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर इजलेश सिंह, संगठन मंत्री पद पर जनमेजय सिंह को संप्रेक्षक पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह को उपमंत्री के दो पदों पर राजेश प्रताप सिंह व दिग्विजय सिंह को प्रचार मंत्री के पद पर विकास सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय फौजी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह मिंटू, अजय सिंह गहरवार, अनिल सिंह निर्वाचित घोषित किये गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिव शंकर सिंह ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आगामी 26 सितंबर को सायं 4 बजे सिविल लाइंस स्थित विराज विवाह घर में सम्पन्न होगा। निर्वाचन में उपस्थित क्षत्रिय बन्धुओं में अवकाश प्राप्त इंजीनियर आर के एस चौहान, अमित सिंह, शिववीर सिंह, अजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि क्षत्रिय बन्धु उपस्थित रहे।