Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने मेजा में दिव्यांग विद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण, मचा हड़कंप

SV News

मंत्री नरेन्द्र कश्यप का मेजा दौरा: दिव्यांग विद्यालय में कमजोर शिक्षा पर फटकार

दिव्यांग विद्यालय के लिए बनाए जा रहे आवास निर्माण में देरी पर प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी 

लापरवाही पर संबंधित जिम्मेदारों को लगाई फटकार, कार्रवाई की चेतावनी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यागंजन सशक्तीकरण विभाग मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने सोमवार को मेजा तहसील क्षेत्र के गेदुराही गांव स्थित दिव्यांग समेकित माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

SV News

विद्यालय में प्रवेश करने पर मंत्री जी का छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने सबसे पहले कक्षाओं का जायजा लिया। कमजोर शिक्षा व्यवस्था देखकर उन्होंने शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी और प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार को लापरवाही पर फटकार लगाई। मंत्री ने निर्देश दिए कि दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SV News

इसके बाद मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने विद्यालय प्रांगण में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मंत्री ने दिव्यांग विद्यालय के लिए बनाए जा रहे आवास का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को जल्द काम पूरा करने के आदेश दिए। मंत्री ने साफ कहा कि समय से काम पूरा न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SV News

मंत्री के इस दौरे से मेजा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मंत्री के निर्देशों के बाद विद्यालय की व्यवस्था और आवास निर्माण में तेजी आएगी। उधर दिव्यांग विद्यालय के लिए बनाए जा रहे आवास निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आवास निर्माण में हो रही देरी से सफाई व्यक्त किया। कहा कि पिछले दिनों जमीन नहीं मिल रही थी, जमीन मिली तो कमरों में डालने के लिए मिट्टी नहीं मिल रही है।

SV News

फिलहाल मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने तत्काल जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के लिए आदेशित किया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने जल्द ही कार्य पूरा करने के लिए मंत्री से वादा किया। इस दौरान डीडीओ अशोक गौतम, डीडी अभय श्रीवास्तव, प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, अनीता सरन, बड़े बाबू संजय कुमार यादव, सचिव अयोध्या प्रसाद, विनय मिश्रा, जगदीश सिंह, अजय यादव, रामकलेश्वर यादव, लालचंद्र भारती, पूनम गौतम, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad