Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस की पकड़ मे आए गंगा नदी में नाव पर नानवेज पार्टी करने वाले दो युवक, छह की तलाश में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा नदी में नाव पर नानवेज पार्टी करने के मामले में आखिरकार दारागंज पुलिस ने दो को पकड़ लिया है। पुलिस ने हस्सान अहमद व मो. आसिफ को गिरफ्तार किया है। दोनों बक्शी खुर्द दारागंज के रहने वाले हैं। पार्टी करने के दौरान कौशांबी के शरीफ, फैजान, बाबू व कैफ और दारागंज का अंजफ शामिल थे। नाव पंकज चला रहा था, जो फरार हैं। नाव पर हुक्का पीने का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसे पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक, हस्सान अहमद प्राइवेट काम करता है। छह दिन पहले कौशांबी निवासी उसका साथी कैफ कुछ लोगों के साथ दारागंज आया था। इसके बाद बाढ़ के बीच नाव में पार्टी करने की योजना बनाई। हस्सान ने मांस और हुक्के की व्यवस्था की। गंगा किनारे जाकर पंकज की नाव ली गई और फिर उसमें सभी सवार होकर पार्टी करने लगे। युवकों ने पार्टी करने का वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाया, लेकिन बाद में किसी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से संतों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। चौकी प्रभारी दिवाकर सिंह की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा कायम किया, लेकिन अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गए थे। दारोगा पवन सिंह ने टीम के साथ हस्सान व आसिफ को गंगा मूर्ति के पास से दबोच लिया। इंस्पेक्टर दारागंज वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही अन्य को दबोच लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad