प्रयागराज (राजेश सिंह)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक व नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया।
निरीक्षक वजीउल्लाह खान को चौकी प्रभारी थार्नहिल रोड थाना सिविल लाइन्स से अतिरिक्त निरीक्षक थाना धूमनगंज, निरीक्षक मनमोहन मिश्र को चौकी प्रभारी धरना स्थल थाना सिविल लाइन्स से अतिरिक्त निरीक्षक थाना करछना, निरीक्षक अमरनाथ राय को चौकी प्रभारी एनीबेसेंट थाना कर्नलगंज से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कर्नलगंज, उ0नि0 कृष्ण मुरारी चौरसिया को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी साउथ मलाका थाना कोतवाली, उ0नि0 अजीत सिंह को सर्विलांस सेल से चौकी प्रभारी सिविल लाइंस थाना सिविल लाइंस, उ0नि0 अनिल भगत को सोशल मीडिया सेल से चौकी प्रभारी मेंहदौरी थाना शिवकुटी, उ0नि0 मुन्ना सिंह कुशवाहा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अल्लाह पुर थाना जार्जटाउन, उ0नि0 गौरव सिंह को चौकी प्रभारी गौहनिया थाना घूरपुर को चौकी प्रभारी सिकंदरा थाना बहरिया, उ0नि0 मनीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी थार्नहिल रोड थाना सिविल लाइन्स, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा से चौकी प्रभारी धरना स्थल थाना सिविल लाइंस, महिला उपनिरीक्षक अर्चना चौबे थाना धूमनगंज को चौकी प्रभारी एनी बेसेंट थाना कर्नलगंज, उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्र चौकी प्रभारी कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर को चौकी प्रभारी एनी बेसेंट थाना कर्नलगंज, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार राय थाना धूमनगंज को चौकी प्रभारी कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर, उपनिरीक्षक जग नारायण प्रभारी चौकी कस्बा थाना मऊआइमा को चौकी कर्बला थाना खुल्दाबाद, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस लाइन से थाना मऊआइमा, उपनिरीक्षक कीरत कुमार पुलिस लाइन से सोशल मीडिया सेल, उपनिरीक्षक हरनारायण सिंह पुलिस लाइन से चौकी गौहनिया थाना घूरपुर, उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह विवेचना सेल अपराध शाखा से चौकी प्रभारी कस्बा थाना मऊआइमा, उपनिरीक्षक ताराचंद थाना मऊआइमा से चौकी प्रभारी गौहनिया थाना घूरपुर स्थानांतरित किया गया।