प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के नैनी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब 12 बजे एक खून से लथपथ एक बदहवास युवक पहुंचा उसने दरोगा से कहा कि साहब मैने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद घटना स्थल पर सीओ सहित तमाम अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। नैनी थाना क्षेत्र के डांडी में हथौड़े से सिर पर प्रहार कर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि दंपती के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और घटना की सूचना देने के लिए खुद ही थाने पर पहुंच गया। नैनी के डांडी निवासी शिव प्रकाश पुत्र ईश्वरचंद राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी सोनी (24) के साथ हुई है। इन्हें तीन बच्चे हैं। सोमवार को पूर्वांह्न करीब 11 बच्चे जब बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शिव प्रकाश ने हथौड़े से सोनी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम सा मच गया।