Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करने संगम नगरी आएंगे अखिलेश यादव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव का अस्थि कलश लेकर सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को प्रयागराज आएंगे।

SV News

गंगा, यमुना के संगम में मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को अखिलेश यादव विसर्जित करेंगे। सपा मुखिया के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहेंगे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके अस्थि कलश को लेकर उनके पुत्र व सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार की सुबह 11 बजे इटावा हवाई पट्टी से हेलीकाप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। 11:40 बजे वह बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा संगम पहुंच कर अस्थि कलश को विसर्जित करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रयागराज जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करने संगम आएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मुलायम सिंह यादव की अस्थि कलश लेकर अखिलेश यादव सोमवार को हरिद्वार गए थे। परिवार के सदस्‍यों की मौजूदगी में अखिलेश ने गंगा नदी में अस्थि कलश प्रवाहित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad