योगी ने 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया
प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। वह नगर निगम में आयोजित “मेयर के तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच पर मेयर ने पौधा देकर सीएम का स्वागत किया। उनके पैर छूकर आशिर्वाद लिया। मंच पर सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद हैं। सीएम योगी करीब 45 मिनट तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम के नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम के नए लोगो का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन भी होगा। नगर निगम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह गंगा दशहरा आरती में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 7.05 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
योगी बोले- हमने कुंभ को एक नई पहचान दी
सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के 45 दिवसीय आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। देश-विदेश से करोड़ों लोग इस महापर्व में शामिल हुए। एक समय ऐसा था जब लोगों के मन में कुंभ को लेकर अनेक आशंकाएं थीं और बड़ी संख्या में लोग आने से हिचकिचाते थे। लेकिन वर्ष 2019 में जब प्रदेश सरकार को प्रयागराज कुंभ के आयोजन का अवसर मिला, तब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रयासों से इस आयोजन को नई पहचान मिली।
योगी ने 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया
सीएम योगी ने पिछले तीन सालों में हुए विकास कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही 400 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इसके आलवा उन्होंने सफाईकर्मियों को किट दीं।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- हमे मोदी-योगी को नहीं छोड़ना है
जल शंक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा पिछली सरकार में यूपी खस्ताहाल था। कर्ज लेता था। विकास के लिए पैसा नहीं था। योगी के आने के बाद यूपी में ईमानदारी से विकास हुआ है। योगी सरकार बनते ही 46 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। साल 2017 से पहले यूपी में गुंडागर्मी, लूट खसोट थी। गुंडागर्दी को योगी सरकार ने दफन किया है। मैं कहना चाहूंगा कि योगी और मोदी को छोड़ना नहीं है। पहले लोग भारत माता की जय बोलने से डरते थे। जय श्री राम का नारा लगाने से डरते थे। मगर अब ऐसा नहीं है।
मेयर ने सीएम योगी के पैर छुए
महापौर और नगर आयुक्त ने सीएम योगी को पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही महापौर गणेश केश्वरानी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
योगी के पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगे
सीएम योगी मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके मं पर पहुंचते ही जय श्रीराम के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। सीएम के साथ मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्री नंदगोपाल नंदी भी हैं।
सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर नगर निगम की सफाई की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे।
सीएम ने नगर निगम में प्रदर्शनी देखी
सीएम योगी नगर निगम परिषद पहुंचे। यहां अंदर गैलरी में सजी प्रदर्शनी को देखा। उनके साथ में महापौर गणेश केशरवानी और नगर आयुक्त शीलम साईं तेजा भी रहे।
