Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

SV News

बाराबंकी (राजेश सिंह)। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत अशोक सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अरविंद सिंह गोप उनके परिवार का ढाढस बंधाया। अखिलेश यादव के पहुंचते ही पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप भावुक गए। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका हाथ थाम लिया और कहा कि दुख की घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ हैं। इस मौके पर सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी समेत जिले के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad