Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, जाने कब लगेगा सूतक

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में लगभग सभी स्थानों में दृश्य होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ने बताया कि चंद्रोदय के समय भारत के सभी स्थानों में यह ग्रहण दिखाई देगा ग्रहण का प्रारंभ दिन में 2:40 पर होगा किंतु प्रयागराज में सायंकाल 5: 15 मिनट पर यह ग्रहण दिखाई देगा भारत के विभिन्न शहरों में यह ग्रहण निम्न वत दिखाई पड़ेगा अहमदाबाद सायंकाल 5:56 मिनट पर अमृतसर में 5:33 मिनट पर भुवनेश्वर में 5:06 पर हरिद्वार में 5:20 पर कोलकाता में 4:50 पर लखनऊ में 5:15 पर मुंबई में 6:00 बजे बड़ोदरा में 5:55 पर दिल्ली में 5:28 पर तथा जम्मू नगर में 5:30 पर दृश्य होगा ग्रहण का मोक्ष रायन काल 6:20 पर हो जाएगा।

यह ग्रहण भरणी नक्षत्र एवं मेष राशि पर लग रहा है मेष राशि वालों के घातक है। वृष राशि सिंह राशि कन्या राशि तुला राशि धनु राशि मकर राशि तथा मीन राशि के लिए हानि प्रद है मिथुन राशि कर्क राशि वृश्चिक राशि तथा कुंभ राशि के लिए लाभदायक है|

जिन राशि वालों के लिए यह अनिष्ट  कारक है उन्हें ग्रहण नहीं देखना चाहिए तथा निम्न पदार्थों का दान करना चाहिए कांसे के बर्तन में थोड़ा सा काला तिल सफेद कपड़ा तथा स्वर्ण नाग एवं दक्षिणा रखकर किसी वेद पाठी ब्राह्मण को देना चाहिए।

ग्रहण का सूतक ग्रहण दिखाई देने से 9 घंटे पहले लगेगा।

sv news


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad