Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : संदिग्ध परिस्थितियों मे जिला अदालत मे लगी आग, कई वकीलों के चेंबर जले

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में संदिग्ध दशा में आग लगने से जिला अदालत के कई वकीलों के चेंबर जल गए। यह घटना शुक्रवार की रात में हुई। सुबह जब वकील चेंबर में पहुंचे तो सारा सामान जला देख उनमें अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना संबंधित थाने में दी गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़ा है, जिससे पूछताछ चल रही है। फिलहाल आग का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। 
बताया गया है कि प्रयागराज शहर में कचहरी परिसर में बाराखंभा है। यहां जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्रा समेत कई वकीलों के चेंबर हैं। चेंबर में मेज, कुर्सी सहित अन्य सामान रखे हुए थे। शुक्रवार की रात में संदिग्ध दशा में आग लगने से वकीलों के चेंबर में रखी कुर्सी, मेज आदि सामान जल गए।
शनिवार की सुबह जब वकील अपने चेंबरों में पहुंचे तो सारा सामान जला देखा। इससे वे परेशान हो गए। जानकारी होने पर वहां पुलिस भी पहुंची। जांच करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस को पता चला कि रात को एक शख्स चेंबर के आस-पास बैठा था, संभवत: उसी ने आग लगाई थी।
पुलिस ने संदेह के आधार पर मोनू यादव नामक युवक को पकड़ लिया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राम मोहन राय का कहना है कि मोनू यादव कचहरी के बाहर फुटपाथ पर रहता है। वह नशे का आदी है और नशे की हालत में आग लगाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad