Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला, समर्थक से हुई मारपीट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जिले के हनुमानगंज में भाजपा नेता की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। भाजपा नेता अश्वनी कुमार द्विवेदी गंगापार के जिलाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। बताया गया कि भाजपा नेता एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अंदावा में रास्ता पूछने पर उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया और उनके समर्थक से मारपीट की गई। फायरिंग की भी बात कही जा रही है।
हमले में अश्वनी की स्कार्पियो का कांच टूट गया। रविवार दोपहर समर्थक की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर लिख जांच शुरू की है। भाजपा के गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने समर्थकों के साथ अंदावा में तिलकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। 
अश्वनी का आरोप है कि उनके साथी झूंसी के नारायन दास का पूरा निवासी रामअवध सोनकर उर्फ लल्लू प्रधान ने अंदावा में हंसराज ढाबा के मालिक सोनू सिंह से रास्ता पूछा। इतने में सोनू ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए अपशब्द का प्रयोग किया। इसी बीच विक्रम सिंह के साथ छह-सात अज्ञात लोग मौके पर आकर मारपीट करने लगे।
रविवार दोपहर जिलाध्यक्ष अश्वनी रिपोर्ट दर्ज कराने समर्थकों संग सराय इनायत थाने पहुंचे। वहां सीओ फूलपुर मनोज सिंह भी पहुंच गए। समर्थक रामअवध सोनकर ने मामले की तहरीर देकर दो नामजद और छह-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
थानाध्यक्ष सराय इनायत अरविंद राय ने बताया आरोपित सोनू सिंह और विक्रम सिंह निवासी अंदावा सहित छह-सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट और बलवा सहित एससी-एसटी का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad