Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पंहुचे सर्किट हाउस, होने वाले कार्यकर्ता संवाद में हुए शामिल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद ओम बिड़ला आज शनिवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे। वह यहां करीब नौ घंटे तक रहेंगे। वह दिल्ली से चलकर फ्लाइट से दोपहर करीब तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधे वह अल्लापुर स्थित एक भाजपा नेता के घर आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। भाजपाईयों ने यहां उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सभागार में पहुंचे जहां आयोजित "कार्यकर्ता संवाद" कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसमें जनप्रतिनिधि, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश, क्षेत्र व जिला स्तर के पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, प्रभारी, पार्षद,समस्त मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग के संयोजक एवं सह संयोजक सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। आज देर रात ट्रेन से लोकसभा अध्यक्ष दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

SV News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पंहुचे प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। वह आज शहर के अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में चल रहे आराधना महोत्सव में शामिल हुए। इसके बाद वह पार्टी के तीनों अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी किए। विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर वह देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad