Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटी को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

जीवन दायिनी 108 एम्बुलेंस जच्चा-बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही है। दरअसल, एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा  जाते समय महिला ने बच्ची को गाड़ी में ही जन्म दे दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मेजा क्षेत्र के बरसइता  निवासी कविता पत्नी विजय प्रकाश को मंगलवार आठ बजे प्रसव पीड़ा होना शुरू हुआ। जिसके बाद फौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा के जाने के लिए एंबुलेंस बुलाया गया। एंबुलेंस महिला को लेकर मेजा अस्पताल के लिए रवाना हुई ही थी, तभी रास्ते में धरावल के पास कविता को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में ईएमटी राजीव कुमार ने एम्बुलेंस को पायलट प्रभु दयाल से रोकने को कहा।एंबुलेंस रास्ते में रोककर आशा ममता की मदद से महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। एंबुलेंस में बिना किसी परेशानी के किलकारी गूंजी तो परिजनों में खुशी छा गई। बाद में ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में स्टाफ नर्स वंदना की निगरानी में भर्ती करा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad