Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में पूर्व चेयरमैन के गोदाम की टीन शेड के ऊपर बैठा दिखा तेंदुआ, लोगों में बढ़ी दहशत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)।
गंगापार के झूंसी इलाके में एक बार फिर तेंदुए ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। तीन दिन के भीतर झूंसी के छतनाग वार्ड के नागेश्वर घाट, हवेलिया वार्ड की संगम विहार कॉलोनी से लेकर क्रिया योग आश्रम और रविवार की आधी रात तेंदुए को नई झूंसी आजाद नगर वार्ड में रामलीला मैदान के बगल पूर्व चेयरमैन क्रांति देवी निषाद के मकान के पास बने टीन शेड के गोदाम के ऊपर बैठा देखा गया। घनी बस्ती में तेंदुए के दाखिल होने से लोगों में खलबली मची हुई है। उधर,वन विभाग के अफसर लगातार तेंदुए की तलाश में सर्च आपरेशन चला रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

झूंसी में इस बार तेंदुआ घने जंगल से निकलकर बस्ती में पहुंच गया है। पिछले महीने झूंसी के छतनाग वार्ड के हरिश्चंद्र शोध संस्थान में तेंदुए को देखा गया था। शनिवार की भोर और रात में तेंदुए को झूंसी के हवेलिया वार्ड की संगम विहार कॉलोनी के किनारे के मकानों के पास देखा गया। तेंदुआ इस बार शनिवार की रात तकरीबन पौने बारह बजे लक्कड़ बाबा मंदिर के पास के एक मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसके ठीक पीछे चल रहे दो जानवरों को मादा तेंदुए का शावक होने की बात कही जा रही है। शनिवार की देर रात को ही तकरीबन पौने एक बजे शास्त्री पुल और क्रिया योग आश्रम के बीच गंगा के किनारे भी तेंदुए को देखा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad