Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एंबुलेंस 102 में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

मेजा में आपात सेवा 102 नंबर एंबुलेंस वरदान साबित हो रही है।शाहपुर कला से सी एच सी मेजा  ले जाते समय धारावल के पास 102 नंबर एंबुलेंस के कर्मियों ने एंबुलेंस में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करा कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी मेजा में डॉक्टर शमीम अख्तर की देखरेख में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली और एम्बुलेंस में मौजूद ई एम टी शैलेंद्र सिंह और पायलट प्रदीप कुमार का आभार व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के शाहपुर कला निवासी शिवकुमार की पत्नी प्रीति देवी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने फोन से इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस पर दिया। सूचना के 15 मिनट बाद एंबुलेंस आ गई। उसमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) शैलेंद्र कुमार और पायलट प्रदीप कुमार तैनात थे। ईएमटी ने बताया कि एंबुलेंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही धारावाल के पास गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। गर्भवती महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो पायलट ने एंबुलेंस को किनारे रोक दिया। महिला का आशा बंदना सिंह की मदद से ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद गर्भवती ने सकुशल बेटे को जन्म दिया।बच्चे के जन्म के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जच्चा व बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वही एंबुलेंस में तैनात ईएमटी कर्मचारियों का महिला के परिजनों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की यह सभी सुविधाएं बहुत ही अच्छी हैं।सुविधा ना होती तो शायद आज मुसीबत और ज्यादा होती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad