20 जनवरी को तेरहवीं मे शामिल होने की संभावना, अधिकारियों की लगाई जा रही ड्यूटी
प्रयागराज (राजेश सिंह)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जनवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। उनका पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तेरहवीं में आने का कार्यक्रम संभावित है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता पं.केशरीनाथ त्रिपाठी का आठ जनवरी को निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री आए थे। अब उनकी 20 जनवरी को तेरहवीं है। इसमें पूर्व राज्यपाल के बेटे अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री तेरहवीं कार्यक्रम में आएंगे। इसको लेकर पुलिस, प्रशासिनक, स्वास्थ्य, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाने लगी है। तेरहवीं कार्यक्रम पूर्व राज्यपाल के आवास पर ही होगी।