Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: यमुनापार मे बर्थडे पार्टी से गायब हुए मासूम की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। घूरपुर के बाबू पुरवा गांव से 21 जनवरी को अगवा किए गए कक्षा एक के छात्र नमन सिंह की हत्या कर दी गई। नमन  यूपीपीसीएल कर्मचारी राजेश सिंह का बेटा था।  उसकी लाश औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा पुलिस चौकी के पीछे कुछ दूरी पर मिली। पड़ोस का एक युवक हिरासत में लिया गया है। 
नमन नैनी के एफसीआई रोड स्थित सेमेस्टर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।  21 जनवरी को पड़ोस में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। इसके बाद से फिर घर नहीं लौटा।
रात भर खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर सुबह परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
नैनी के एडीए कॉलोनी निवासी एक युवक की मामले में तलाश चल रही है। सूत्रों का कहना है कि मासूम की हत्या में उसके चाचा का हाथ है। रुपयों या संपत्ति के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस अभी ज्यादा बता नहीं रही बस इतना कह रही है कि जांच पड़ताल चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad