Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: एमएलसी चुनाव के लिए कल होगा मतदान, 16 हजार से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

SV News

जिले मे 36 मतदान केन्द्रों पर होगी वोटिंग

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव सोमवार को होगा। इसके लिए रविवार शाम को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की। संगम सभागार में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्देशित किया। मतदान के लिए जनपद में कुल 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 21 ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 16 हजार से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि मतदान की पूरी तैयारी की जा चुकी है। मतदान स्थल के 109 मीटर की परिधि में फोन, कार्डलेस, फोन, वायरलेस आदि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

SV News

एमएलसी चुनाव में मतदान करने के लिए शिक्षकों को सोमवार को आकस्मिक अवकाश मिलेगा। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल शिक्षकों को ही आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। मतगणना दो फरवरी को होना प्रस्तावित है जो झांसी में होना है। यहां से बैलेट बाक्स झांसी भेज दिया जाएगा।
मैदान में दस प्रत्याशी हैं। भारतीय जनता पार्टी से बाबूलाल तिवारी, समाजवादी पार्टी से एसपी सिंह पटेल, अशोक कुमार राठौर, इमरान अहमद, उपेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद व्यास, डॉ.प्रेम चंद्र यादव, लालमणि द्विवेदी, सुरेश कुमार त्रिपाठी, डॉ.हरिओम चुनाव मैदान मे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad