Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विद्यालय बच्चों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा: डॉ. विशाल शर्मा

 

sv news

दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एन्ड  कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय) । 74वें गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजन के अवसर पर दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एन्ड  कॉलेज गोशौरा कलां में मुख्य अतिथि मेजा के तहसीलदार डॉ विशाल शर्मा द्वारा मॉ शारदा की पूजा एवं ध्वजारोहरण किया। तत्पश्चात स्कूल के शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं छात्र - छात्राओं द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीत एवं नृत्य एवं मार्च पास्ट किया गया।


बच्चों को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि विशाल वर्मा ने कहा कि यह विद्यालय मेजा के बच्चों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

sv news

विद्यालय की प्रबंधक डॉ स्वतंत्र मिश्रा ने कहा की 26 जनवरी 1950 को इस दिन संविधान लागू किया गया था। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी।

कार्यक्रम में श्रीराम पाण्डेय, बलराम पाण्डेय, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेजा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तुलसीदास तिवारी, ग्राम प्रधान रेणु पाण्डेय, समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, कोऑर्डिनेटर अमित बाजपेई सुजान मिश्रा, जुवेरिया, इंद्रदेव श्रीवास्तव श्रीराम पाण्डेय, बलराम पाण्डेय एवं समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad