Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Shambhavi Mobile

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

SV News

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उज्ज्वल रमण सिंह को दुसरी बार मिला मौका

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार प्रयागराज का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज से सवर्ण चेहरे के रूप में पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। खास बात यह है कि उज्ज्वल रमण सिंह इसके पहले भी एक बार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित हो चुके हैं।
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा ने उज्ज्वल रमण सिंह को प्रयागराज में सवर्ण चेहरे के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया है। इसके अलावा पड़ोसी जिले कौशांबी से विधायक इंद्रजीत सरोज को भी सपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा है।
सपा के बेस वोटर यादव एवं मुस्लिम ही माने जाते हैं, ऐसे में प्रयागराज से सवर्ण एवं कौशांबी से अनुसूचित जाति के नेता को राष्ट्रीय टीम में शामिल कर सपा ने एक संदेश देने की भी कोशिश की है। पूर्व में सपा की राष्ट्रीय टीम में उज्ज्वल रमण सिंह के पिता रेवती रमण सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा स्वर्गीय रामपूजन पटेल भी राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व संभाल चुके हैं। छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र भी प्रयागराज में रहते हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion