Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भड़ेवरा मे "महिला सम्मान समारोह" एवं कंबल वितरण आज

SV News

आज महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाएगा डिम्पल यादव का जन्मदिन

मेजा, प्रयागराज। मेजा के भड़ेवरा गांव में आज रविवार 15 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम कर डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा और कंबल वितरित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने दी है। 
नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज नारी शक्ति की प्रतीक, सौम्य और सादगी की प्रतिमूर्ति हम सबकी नेता डिम्पल यादव का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को भव्य रुप से मनाने के लिए महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम कर कंबल वितरित किया जाएगा और समाजसेवा से जुड़े सम्मानित विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोकप्रिय सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad