यमुनानगर, प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज यमुनानगर के नारीबारी लोहरा नहर की पुलिया के पास संदिग्धावस्था में तीन व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े मिले। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस तीनों को अस्पताल भिजवाते हुए जांच पड़ताल मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना शंकरगढ़ के नारीबारी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लोहरा नहर पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में तीन व्यक्ति अचेत पड़े हुए मिले। जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से अस्थाई चौकी नारीबारी में सूचना दी गई। सुचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। संदिग्धावस्था में तीनों व्यक्तियों के अचेत अवस्था में मिलने पर वहां हड़कंप मच गया और लोगों मे तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। समाचार लिखे जाने तक अचेत अवस्था मे पड़े मिले व्यक्तियों का नाम स्पष्ट नही हो सका था।