Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एमएलसी बाबूलाल तिवारी की जीत से भाजपाई गदगद

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

 झांसी इलाहाबाद शिक्षक खंड सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी को कामयाबी मिलने से क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जैसे ही बाबूलाल के जीत की जानकारी हुई।भाजपा कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को बधाइयां देने की होड़ लग गई।बता दें कि  झांसी इलाहाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रथम वरीयता की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी बाबू लाल तिवारी 587 वोटों से विजई हुए। उनके प्रतिद्वंदी तीन बार के शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी 7870 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल तीसरे स्थान पर खिसक गए। बाबूलाल तिवारी को प्रथम वरीयता वोट में सबसे ज्यादा 8457 मत मिले। 

Svnews

एक ओर जहां भाजपाइयों में खुशी की लहर है,वहीं तीन बार के शिक्षक विधायक रहे सुरेश त्रिपाठी के समर्थकों में निराशा रही।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपनारायण मिश्र,चुनाव संयोजक अमरेश तिवारी ,मंडल अध्यक्ष मेजा कामेश्वर पटेल,मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र,महामंत्री कमलेश मिश्र,राजीव तिवारी,शिवाकांत दुबे,संजय तिवारी,चंद्रशेखर जिद्दी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad