Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शिकायत पर संचालित अवैध क्लीनिक को डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/विमल पाण्डेय)। मेजा क्षेत्र मे अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिक मे शिकायत पर उप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन गिरी ने निरीक्षण किया और कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान उप चिकित्साधिकारी ने मेजा क्षेत्र के रामनगर स्थित डॉक्टर बंगाली क्लीनिक पर पहुंचकर जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा पर दस्तावेज उपलब्ध होने के कारण अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिक को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार स्व. डॉक्टर ए के विश्वास जो रामनगर स्थित एक निजी मकान में डॉक्टर बंगाली क्लीनिक के नाम से खोल रखी है। जिसकी शिकायत पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उप चिकित्साधिकारी डॉ नवीन गिरी पहुंचे और जांच पड़ताल किए जिसमे अवैध पाए जाने पर संचालित क्लीनिक को सीज कर दिया। निरीक्षण करने पहुंचे डॉ नवीन गिरी ने बताया कि इस क्लीनिक की लिखित शिकायत स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पोर्टल पर की गई है। जिसमे अवैध रूप से ऑपरेशन इलाज की बात कहीं गई है यहां आने पर भी पता लगा कि यह क्लीनिक अवैध रूप से बिना डिग्री धारक डॉक्टरों की देखरेख में संचालित हो रही है। जिस पर कार्रवाई की गई। 
वहीं रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल में दो मरीज भर्ती थे। खबर प्रकाशित होने पर जांच में पहुंचे चिकित्सा अधिकारी नवीन गिरी ने नोटिस देकर साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। उप चिकित्साधिकारी के निरीक्षण से क्षेत्र के संचालित क्लीनिकों मे हड़कंप मचा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad