Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अखंड भारत के निर्माता थे सम्राट अशोक मौर्य: ईं. विकास मौर्य

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। बुधवार को मेजा विधानसभा के मांडा ब्लॉक अंतर्गत पयागपुर गांव में समाजसेवी ईं विकास मौर्य के नेतृत्व मे मौर्य बंशज प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। 
ईं विकास मौर्य ने सम्राट अशोक मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भगवान बुद्ध के उपासक सम्राट अशोक द्वारा किए गए जनहित कार्यों से उनकी देश में ही नहीं पूरे विश्व में ख्याति मिली। आज महान अशोक का चक्र भारतीय ध्वज में अपनी चमक बिखेर रहा है। सम्राट का राज चिन्ह चारमुखी शेर, सत्यमेव जयते आदि सरकारी प्रचनल तो है किंतु इस महान सम्राट को याद करने वाले कम हैं। इनकी गाथा किताबी अध्ययन तक सिमट गई है। यही अकेले भारतीय राजा हैं, जिन्होंने भेद भाव रहित समाज की स्थापना कर अखंड भारत का निर्माण किया था। ऐसे महान पुरुष कभी कभार जन्म लेते हैं। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad