विजय दिवस एवं होली मिलन समारोह गौहनिया मे सम्पन्न,भारी संख्या मे कार्यकर्ताओ के खेली होली
बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। बारा की जनता और कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से मेहनत करके 14 दिन में हमें ऐतिहासिक विजय दिलाई उनका मै आभारी हूं। उन्हें मै बारम्बार प्रणाम करता हूं। मै बारा की जनता एवं कार्यकर्ताओ को होली की ढेरो शुभकामनाए देता हूँ। साथ ही मेरे साथ जो विरोधी भी चल रहे है उन्हे भी। मेरे साथ मेरे विरोधी भी आए उनको गले लगाऊंगा,लेकिन पिछले बातों को भूलकर आए। मै विधायक सभी का हूं सभी के लिए कार्य करूंगा। उक्त बातें बारा विधायक डाँ. बाचस्पति ने भारतीय जनता पार्टी,अपना दल,निषाद पार्टी एवं एमवी ग्रुप द्वारा शुक्रवार को गौहनिया के एक गेस्ट हाउस आयोजित विजय दिवस एवं होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। साथ ही चेतया कि यदि कोई कार्यकर्ता या मेरा प्रतिनिधि मेरे नाम का गलत दुरूपयोग करेगा तो उसे वक्सा नही जाएगा। डाँ वाचस्पति ने कहा जब मै बारा मे आया तो कुछ षडयंत्रकारियों ने एसएसटी की अफवाहें फैलाई जिसे जनता ने असफल कर दिया एक वर्ष के कार्यकाल मे किसी के साथ ऐसी कोई घटना नही घटने दिया।विधायक ने जनता और कार्यकर्ताओ से बारा के विकास हेतू सुझाव भी मागें। कार्यक्रम मे फूल अवीर गुलाल की जमकर होली खेली गई।
फाल्गुन गीत एंव शेरो शायरी ठंडई के साथ कार्यकर्ताओं ने विधायक संग होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। आयोजक मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला,विजय कुमार उर्फ श्यामू निषाद ,फूलचंद्र पटेल,राकेश पटेल, दीपचंद्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, दिनेश प्रजापति,पंकज पांडेय, उमेश शुक्ला, आशीष सोनकर,डाँ अर्जुन आदि ने बड़ी माला पहनाकर विधायक का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बन्दना सिंह, गोकुल सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, शिवप्रसाद केसरवानी,अशोक मिश्र, राजमणि पासवान, दिनेश प्रजापति, प्रवीण मिश्र, नरेंद्र देव यादव, राजकुमार पटेल, संतोष सिंह, सुधाकर सिंह, धर्मराज पाल,स्वतंत्र शुक्ला, अनुराधा शुक्ला आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी एवं एमवी ग्रुप के टीम एवं कार्यकर्ताओ ने भी जमकर होली खेल एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। गायक रेनू ने होली गीत पर लोगों को खूम झुमाया।