Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रेमिका के घर में प्रेमी ने लगाई थी फांसी, चार गिरफ्तार

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर में युवक के फांसी लगाने पर पुलिस ने मां-बेटी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पकड़ा गया हैं। यह कार्रवाई मृतक के चाचा की तहरीर पर की गई। मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी राम लाल पुत्र राम खेलावन ने 12 मार्च को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मेरा भतीजा मंगलम सरोज को घर के कमरें में बंद कर दिया गया था। जिससे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। भतीजा को घर में बंद किए जाने पर उसने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरें का ताला खोलकर पुलिस ने प्रवेश किया। युवक फंदे पर लटक रहा था। उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसका दम टूट चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लिखित तहरीर मिलने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं एवं एससी एसटी में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल को दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें रमेश बिन्द पुत्र सीताराम, सावित्री देवी पत्नी रमेश बिन्द, मन्तोरा देवी पत्नी राजेन्द्र बिन्द, तथा आरती बिन्द पुत्री राजेन्द्र बिन्द को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
मंगलम सरोज अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। घर में युवक के घुसने पर परिजनों ने उसे कमरें में बंद कर पुलिस को सूचित किया था। जिस पर युवक ने कमरें में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad