मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा विकासखंड के लूतर गांव के प्रधान मोहम्मद काजी को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे क्षेत्रीय प्रधानों व जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है सभी ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने मेजा विकासखंड के लूतर गांव के प्रधान मोहम्मद काजी के कार्यों व प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संगठन का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रधान संगठन की नई टीम में मेजा के प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। मोहम्मद काजी अब तक प्रयागराज मंडल में जिम्मेदारी निभा रहे थे। वही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर मोहम्मद काजी ने कहा कि वह हमेशा प्रधानों की हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रयागराज जनपद के अध्यक्ष पद पर सुरेश तिवारी बने रहेंगे। उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी, मेजा अध्यक्ष सरनजीत भूर्तिया, प्रधान प्रतिनिधि अमोरा आशीष सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी है।