Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा कोतवाली मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति व सौहार्द से होली पर्व मनाने की अपील

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। शुक्रवार को होली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए मेजा कोतवाली मे पीस कमेटी की बैठक हुई। 
 मेजा कोतवाली मे एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र व कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

SV News

पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र ने कहा कि आगामी होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो सके। 
आगामी होली व शबेबरात को दृष्टिगत शांति समिति की मीटिंग के आयोजन मे कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने सभी लोगों को परंपरागत तरीके व शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ डीजे संचालकों को भी मानक के अनुरूप डीजे देने व किसी नई परंपरा न करने के लिए भी सख्ती से बताया। मौजूद सभी नागरिकों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने गांव में अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। कोई भी व्यक्ति यदि शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी मीटिंग में थाना के सभी उप निरीक्षकगण, नागरिकगण, ग्राम प्रधान, डीसीपीसी व शांति सुरक्षा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad