Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा, 300 पौधा अफीम/पोस्ता बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज की होलागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 300 पौधा अफीम/पोस्ता बरामद किया गया।
बता दें कि गुरुवार को थानाध्यक्ष होलागढ़ अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा पुलिस सिपाहियों के साथ मुख़बिर की सूचना पर अभियुक्त अहमद अली उर्फ शेरअली पुत्र स्व. पचकौडी निवासी जमुनीपुर थाना होलागढ़ को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष होलागढ़ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खेत ग्राम जमुनीपुर से कुल 300 पौधे अफीम/पोस्ता बरामद किया गया और गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना होलागढ़ में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad