Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला कांस्टेबल ने मोबाइल पर पति से बात करने के बाद खुद को लगाई आग

SV News

सोनभद्र (राजेश सिंह)। जिले के चुर्क पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने खुद पर तेल उड़ेल कर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पति से विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस छानबीन कर रही है।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी कांस्टेबल दीपा यादव (24) पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर अपनी मां के साथ रहती थी। उसका पति अखिलेश यादव भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। उसकी तैनाती उन्नाव जिले में है। दीपा यादव का पति से विवाद चल रहा है।
शुक्रवार रात दोनों में फोन पर बातचीत हुई। फोन कटते ही दीपा यादव ने खुद को आग लगा ली। मां के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दीपा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। सीओ सिटी राहुल पांडेय, कोतवाल बालमुकुंद मिश्र, चुर्क चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि दीपा का पति से कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। वह पति से अलग रह रही है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad