प्रयागराज (राजेश सिंह)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर बोलने से इन्कार किया। केशव भाजपा के महापौर प्रत्याशी गणेश केशरवानी के समर्थन में रविवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इसमें न नन्दी थे, न ही उनकी पत्नी निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता थीं। दोनों के न आने पर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि आज नन्दी जी का जन्मदिन है मैं उन्हें बधाई देता हूं। इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा। कहा कि विपक्षी दलों में भगदड़ मची है, दूसरे दलों के हर अच्छे लोग भाजपा में आएंगे और जो गंदे लोग हैं वो जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में से 80 सीट जीतेंगे।
निकाय चुनाव पर कहा कि उसमे भाजपा का कमल खिलेगा। 13 मई को सपा, बसपा और कांग्रेस गई की आवाज मुझे प्रदेशभर में सुनाई दे रही है। 2019 कुंभ से अच्छा 2025 के महाकुंभ की व्यवस्था होगी। प्रयागराज दुनिया के सबसे अच्छे शहर बनायेगे। सपा में भगदड़ जो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारते थे, धारा 370 हटाने को कहते थे कि वो काल्पनिक है। भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। कामन सिविल कोड को भी सरकार पूरा करेगी।