Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा, प्रतिबंधित गोमांस, अवैध तमंचा व कार बरामद


प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त व सहअभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से प्रतिबंधित गोमांस, अवैध तमंचा व कार बरामद किया गया। 
बता दें कि रविवार को थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दरोगा शिवप्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना में पंजीकृत उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हारून निवासी हटवा अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती व उसके सहअभियुक्त मोहम्मद अफजाल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम रहीमपुर मौलानी थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर लाल बिहारा अंकुर हास्पिटल के निकट थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक कुन्तल 20 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस व अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो अवैध जिन्दा कारतूस व एक सेन्ट्रो कार बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad