Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सिलेंडर लीकेज से सिविल लाइंस रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के सिविल लाइंस के पॉश इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण गैस लीकेज बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अचानक लगी आग से सिविल लाइन इलाके में अफरातफरी मची रही। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। शामियाना ढाबा सुभाष चौराहे के नजदीक महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad