Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: बड़ा बघाड़ा मे फटा गैस सिलेंडर, आग लगने से मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के बड़ा बघाड़ा में शुक्रवार सुबह एक घर के किचन में गैस सिलेंडर में आग लग गई। उस वक्त परिवार का कोई सदस्य नहीं था। आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे, लेकिन आग की लपटें देखकर भागने लगे। उसी वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस धमाके से वहां कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, यह पता नहीं चला। 
मिली जानकारी के अनुसार बड़ा बघाड़ा इलाके में तीन भाइयों का परिवार रहता है। मकान के भूतल पर सुनील का परिवार रहता है। पहली मंजिल पर सुशील अपनी बहन के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह सुशील भारतीया कहीं चला गया था। उसकी बहन भी पढ़ाई करने चली गई। करीब नौ बजे अचानक से किचन में आग लग गई। पहली मंजिल पर लगी आग से चारों तरफ धुआं निकलने लगा। यह देखकर नीचे रहने वाले सुशील के बड़े भाई सुनील ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। छत पर चढ़कर किचन में पानी डाल रहे थे लेकिन आग की लपटें बढ़ने लगी। वहां पर ज्यादा जगह न होने से लोग भागने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस धमाके से किचन की दीवारें चटक गई। चारों तरफ दरार पड़ गया। किचन में रखे चूल्हे के कई टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि उस वक्त किचन में कोई नहीं था। फायर इंस्पेक्टर नागेंद्र द्विवेदी, दरोगा अवध नारायण, फायरकर्मी शिव मूरत आदि ने आग बुझाई। फायर इंस्पेक्टर ने बताया कि किचन में कोई नहीं था। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, यह पता नहीं चला। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad