मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। सपा जिला संगठन को दो भागों में बटवारे को लेकर सपाइयों में खुशी का माहौल है। दो भाग में संगठन बटवारे से जिले में सपा को मजबूती मिलेगी। पिछले दिनों सपा ने जिला प्रयागराज में यमुनापार और गंगापार में अलग अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। जबकि पहले जिला और महानगर कमेटी ही रहती थी। सपा ने यमुनापार जिला संगठन बनाकर पार्टी को मजबूत किया है। सपा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड नितेश तिवारी ने कहा की यमुनापार में जिलाध्यक्ष बनाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पप्पू लाल निषाद को जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है। साथ ही इससे पार्टी को बल मिला है। नितेश तिवारी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यमुनापार में पार्टी नए तेवर से काम करेगी। जिससे नेताओ और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी।