सपा नेता ने निकाय चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने निकाय चुनाव में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाया है। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव जीती नहीं बल्कि उसने जनादेश को लूटा है। मतदान को देखते हुए जिस तरह का एकतरफा परिणाम आया है वह किसी के भी गले के नीचे उतरने वाला नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है। जनता अखिलेश यादव की विकासपरक सोच से प्रभावित है। वह पहले विधानसभा चुनाव में और अब निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताना चाहती थी लेकिन भाजपा ने जनादेश का अपहरण कर लिया। जनता सब देख रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी।