Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: सीएम योगी की सभा के बाद आज थम जाएगा प्रचार-प्रसार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लूकरगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके सुबह 10 बजे आने का कार्यक्रम है। रविवार को ही नगर निकाय चुनाव में प्रचार का आखिरी दिन भी है। शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी, दो मई शाम छह बजे से प्रचार बंद हो जाएगा। इसी के साथ चुनावी शोर तो थम जाएगा लेकिन प्रत्याशियों एवं दलों का संपर्क के माध्यम से जातीय समीकरणों को साधने पर जोर होगा।
उधर, प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यवेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम का परीक्षण किया गया। पोलिंग पार्टियां बुधवार को केपी मैदान से रवाना होंगी। इसे लेकर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अफसरों ने सोमवार को केपी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक आलोक कुमार, डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad