Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, आज बनेगी शहर की सरकार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी समिति में शुरू होगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शनिवार दिन में एक बजे तक साफ होने की उम्मीद है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि शहरी सरकार का ताज किसके सिर पर सजेगा। महापौर और पार्षदी के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। वहीं आठ नगर पंचायतों की मतगणना भी संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा। महापौर और पार्षदी की मतगणना एक साथ 56-56 टेबल पर होगी। इसके अलावा पोस्टल बैलेट मतों की गिनती अलग टेबल पर होगी। इस दौरान मतदान कर्मियों के अलावा प्रत्याशी या अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। हालांकि मतगणना टेबल एवं अभिकर्ताओं के बीच में बेरिकेडिंग होगी। ज्यादातर टेबल पर दो-दो वार्ड की मतगणना होगी।नगर पंचायतों की मतगणना पांच-पांच टेबल पर संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad