Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, जमकर हुई मारपीट में कई घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। लाठी-डंडों से मारपीट के बीच ईंट-पत्थर भी चलाए जा रहे हैं। मारपीट में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल हैं। जिससे कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। उक्त विडियो प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


प्रयागराज के गंगानगर इलाके के थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां भांजी गई। लाठी-डंडों से हो रही जमकर मारपीट के बीच ईंट-पत्थर भी चले। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सुचना है। मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad