करछना, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। करछना में पांच साल के बच्चे के साथ एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर करछना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि करछना थाना क्षेत्र के तुरकहा धरवारा गांव निवासी बबली सिंह पत्नी प्रकाश सिंह ने करछना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनका पांच साल का बेटा सूर्यांश सिंह बगल खेत में गए अपने दादा को बुलाने गया था कि गांव का ही सूरज प्रजापति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर शराबा सुनकर गांव के ही कान्हा सिंह और डीएम सिंह दौड़कर गए। आरोप है कि सूरज प्रजापति ने सूर्यांश सिंह के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया। सोमवार की शाम उसकी मां बबली सिंह ने करछना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं करछना पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।