प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के तेलियरगंज फाफामऊ पुल के पहले मेहदौंरी चौकी के सामने एक युवक की तीन युवकों द्वारा जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक युवक को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किया।
बताया जा रहा है कि मार खाने वाला युवक सेना से जुड़ा हुआ है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। फिलहाल मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
