मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। ऊर्जा निगम प्रा. लि. (एमयूएनपीएल) में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों , परिवारजनों तथा सीआईएसएफ बल सदस्यों ने साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत, पर्यावरण शपथ के साथ हुई, तदोपरांत पर्यावरण जागरूकता रैली में लगभग तीन किलोमीटर की पदयात्रा के माध्यम से वृक्षारोपण, पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने, जल संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ और समृद्ध बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम सोपान पर पर्यावरण जागरूकता से संबन्धित नुक्कड़ नाटक, "स्वांग रंग" संस्था प्रयागराज द्वारा प्रस्तुत कर पर्यावरण अनुकूल जीवन जीने संदेश किया गया।
इस अवसर पर अपने संदेश में केदार रंजन पाण्डु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमयूएनपीएल ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के प्रति आम-जनमानस को अवगत कराया तथा पर्यावरण को स्वच्छ और समृद्ध रखने का सभी से आह्वान किया। कार्यक्रम में परियोजना के अन्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, अपराजिता महिला समाज और अधिकारी संगठन NEAM के पदाधिकारी, सीआईएसएफ़ के सहायक समादेष्टा एवं बल सदस्यों के अतिरिक्त बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) के प्रतिभागी तथा भारी संख्या में ऊर्जा निगम के कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।