Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने में पूर्व भाजपा नेता नामजद

SV News

पेशी से लौटते वक्त कचहरी में हुई थी घटना

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पेशी से लौटते वक्त कचहरी परिसर में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के मामले में आखिरकार रिपोर्ट दर्ज हुई। कर्नलगंज निवासी पीड़िता की तहरीर पर पूर्व भाजपा नेता व दुष्कर्म के आराेपी श्यामप्रकाश द्विवेदी व उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि तीन जून को हुई इस घटना की लिखित शिकायत उसने की थी। दो दिन बाद कर्नलगंज थाने में तहरीर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को उसने डीसीपी नगर दीपक भूकर से मिलकर शिकायत की। बताया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रकरण की जानकारी के बाद उन्होंने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और तब जाकर कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 
पीड़िता ने 2020 में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में पूर्व भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी व बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनिल द्विवेदी शामिल है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया जो वर्तमान में जमानत पर हैं। मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है और मामला कोर्ट में है। पीड़िता ने बताया कि मुकदमे में आरोप तय होना था जिसके लिए तीन जून को वह कचहरी गई थी। आरोप है कि वहां कोर्ट परिसर में अभियुक्त श्यामप्रकाश के साथ कई अन्य लोग थे। उन लोगों ने उसे व उसकी मां को धमकी दी। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। यही नहीं वापस जाते समय पीछा भी किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad