प्रयागराज (राजेश सिंह)। महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा के आदेशानुसार अग्मिशमन सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज डॉ आर के पाण्डेय की अगुवाई में फायर स्टेशन सिविल लाइंस के प्रभारी और उनकी टीम ने एजी ऑफिस प्रयागराज के लोगों को आग से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
फायर कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग करने व एक्सटिंग्यूशर चलाने के तरीके भी बताए और अग्नि सुरक्षा हेतु फायर ड्रिल कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं अधिक हो रही हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आग लगने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित करें। गैस सिलेंडर में आग लगने पर गीले कपड़े से आग को बुझाएं। वहीं शनिवार को ही फायर स्टेशन सिविल लाईन व सिविल डिफेंस द्वारा प्रायोजित मीटिंग लव-कुश कॉलोनी हिम्मत गंज में मॉक ड्रिल किया गया तथा जन समूह को आग से बचाव के उपाय बताए गए।