Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: सुपरवाइजर से परेशान समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के कौड़िहार ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं परेशान हैं। परेशान समूह की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पिछले साल शासन ने आदेश दिया था कि आंगनबाड़ी केंद्र के स्थान पर बच्चों को राशन देने का काम समूह की महिलाएं करेंगी। जब तक प्लांट नहीं बन रहा है तब तक महिलाएं सूखा राशन वितरित करेंगी। आरोप है कि कौड़िहार की सुपरवाइजर समूह की महिलाओं को घर-घर राशन वितरित नहीं करने दे रही हैं। जिससे उनके काम पर बाधा हो रही है। इसे लेकर समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रिय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad